{"_id":"5bd20776bdec226974557248","slug":"91540491126-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी बेटों के दिव्यांग पिता की हत्या की कोशिश, मां को किया अपमानित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी बेटों के दिव्यांग पिता की हत्या की कोशिश, मां को किया अपमानित
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी बेटों के दिव्यांग पिता की हत्या की कोशिश, मां को किया अपमानित
चोला। फौजी बेटों के दिव्यांग पिता ने गांव के दबंगों पर रंजिशन उसकी हत्या की कोशिश करने, पत्नी को अपमानित करने और उसके बेटों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
चौकी क्षेत्र के गांव पचौता निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। उसके तीनों बेटे फौज में हैं। बताया कि गांव के कुछ दबंग चुनाव को लेकर उससे रंजिश रखते हैं, जो उसे गांव से निकालने और उसके बेटों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते रहते है। इस बात को लेकर वह कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। छह अक्तूबर को उक्त लोगों ने रात करीब 9.45 बजे उसके घेर में घुसकर उसके धान और पशुओं के चारे पर केरोसिन डालकर आग लगाने और उसकी पत्नी को निर्वस्त्र कर उसकी हत्या की कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बताया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।