फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   फर्जी पुलिसकर्मियों का गिरोह सक्रिय, एक बार फिर की ठगी

फर्जी पुलिसकर्मियों का गिरोह सक्रिय, एक बार फिर की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
फर्जी पुलिसकर्मियों का गिरोह सक्रिय, एक बार फिर की ठगी
फर्जी पुलिस बन बुजुर्ग को रोका, सोने की दो अंगूठी उतरवा ले गए साथ
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में फर्जी पुलिसकर्मियों का एक गिरोह सक्रिय है। एक बार फिर आरोपी फर्जी पुलिसकर्मियों ने काला आम पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक व्यक्ति से उसकी दो सोने की अंगूठी ठग लीं और फिर वहां से चंपत हो गए। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ निवासी निसार अहमद ने तहरीर देकर बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त हैें। रविवार दोपहर को वह घर से कालाआम चौराहे के निकट गए थे। जहां वह आंध्रा बैंक के निकट एक फल की ठेली से फल खरीद रहे थे। आरोप है कि इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर दो पुलिसकर्मी आए। जिनमें से एक ने दारोगा की वर्दी पहनी थी और दूसरे ने सिपाही की वर्दी पहनी हुई थी। आरोपियों ने इस दौरान निसार को उसके नाम से बुलाया। पीड़ित ने जान पहचान न होने की बात कही। जिस पर आरोपी फर्जी पुलिसकर्मियों ने कहा कि उससे उनकी पुरानी जान पहचान है। इस दौरान आरोपी फर्जी दरोगा पर एक फोन कॉल आई और पीड़ित से उसने हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी नाप के लिए ले ली। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़ित ने नगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बता दें कि करीब एक माह पूर्व भी नगर कोतवाली की डिप्टी गंज चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों ने एक चाय व्यापारी के मुंशी से करीब 70 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपियाें के स्क्रेच भी जारी कर दिए थे। लेकिन, अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, बैंक खुलने पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपियों की शिनाख्त की जाएगी। साथ ही आरोपियों को जल्द ही दबोच कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed