फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   युवती की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका

युवती की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
युवती की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका
युवती की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने एक युवती की हत्या कर शव को धमैड़ा-इमलिया रोड पर सड़क किनारे खेत में फेंक दिया। मृतका के चेहरे व सिर पर चोट के गहरे घाव हैं, उसके गले पर भी किसी चीज से घोंटने के निशान मिले हैं। मृतका की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

धमैड़ा-इमलिया रोड पर सोमवार सुबह ग्रामीणों व राहगीरों ने एक युवती का शव सड़क किनारे एक खेत में पड़ा हुआ देखा। युवती के सिर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। उसने पैरों में सफेद जूते, जींस और नीले रंग का स्वेटर कोट पहना हुआ था। सूचना मिलते ही नगर व देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त की काफी कोशिश की। लेकिन शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। मृतका के साथ दुष्कर्म की बात से भी अभी इंकार नहीं किया जा सकता है। नगर कोेतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि युवती की पहले गला दबाकर हत्या की गई है, उसके बाद शव की शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से सिर व चेहरे पर ईंट से चोट पहुंचाई गई है। हालांकि, अभी दुष्कर्म या हत्या के कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं की जा सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed