फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अवैध संबंधों के शक में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या

अवैध संबंधों के शक में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध संबंधों के शक में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या
अवैध संबंधों के शक में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। युवक ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में शिक्षक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शोर-गुल सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार गुलावठी के मोहल्ला मेहरबानपुरा-2 नत्थूगढ़ रूलर निवासी इकबाल अहमद (58वर्ष) पुत्र सुका खां सिकंदराबाद में प्राथमिक पाठशाला नंबर एक में शिक्षक थे। बताया गया कि हाल ही में उन्होंने चौधरीवाड़ा गली नंबर सात में मकान खरीदा था। मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे उनके मकान में ही चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आवाज सुनकर वहां पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बाहर से मकान का गेट बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान के अंदर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम नगर की सब्जी मंडी काजीवाड़ा निवासी इजहार अली पुत्र एजाज अली बताया। इजहार ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह से प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में आया की नौकरी करती थी। उसे संदेह था कि शिक्षक इकबाल उससे बातें करता है। इसलिए उसने पत्नी के फोन में रिकार्डिंग लगा दी थी। रिकार्डिंग सुनने के बाद उसका शक यकीन में बदल गया। मंगलवार को उसने इकबाल अहमद को बात करने के लिए चौधरीवाड़ा स्थित उसके घर पर बुलाया था। इस दौरान उसकी इकबाल अहमद से कहासुनी हो गई। उसने आवेश में आकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। आरोपी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में कार्य करता हैं।
विज्ञापन

आरोपी ने चाकू से किया था 12 बार प्रहार
सिकंदराबाद। मृतक शिक्षक इकबाल अहमद के शरीर पर आरोपी ने करीब 12 बार चाकू से प्रहार किया था। पहले उसने शिक्षक की गर्दन पर वार किया। पुलिस के मुताबिक शिक्षक के शव पर चाकू के करीब 12 घाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दोनों बेटे रहते है विदेश में
सिकंदराबाद। मृतक शिक्षक इकबाल अहमद के दो बेटे हैं। दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य गुलावठी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed