{"_id":"5cd1df5dbdec2207571f4a31","slug":"71557258077-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर मंडी परिसर में हुआ हंगामा, ट्रांसपोर्टरों ने ट्रक किए खड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घटतौली पर मंडी परिसर में हुआ हंगामा, ट्रांसपोर्टरों ने ट्रक किए खड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटतौली पर मंडी परिसर में हंगामा, ट्रांसपोर्टरों ने खड़े किए ट्रक
बुलंदशहर। नवीन अनाज मंडी में मंगलवार को सरकारी राशन का चावल सीडब्ल्यूसी के कांटे पर तौल के लिए पहुंचा। करीब 1.40 क्विंटल की घटौती सामने आने पर गुस्साए ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा करते हुए ट्रकों को खड़ा कर दिया। यह पूरा मामला डीएम तक पहुंच गया। विभागीय अफसरों ने ट्रांसपोर्टरों की बात को सुना और सफाई दी कि कांटे की मरम्मत के चलते यह दिक्कत हुई।
अधिकारियों के मुताबिक सरकारी राशन का चावल ट्रकों में लोड कर स्याना भेजा जा रहा था। जब चावल से लदे ट्रक नवीन अनाज मंडी में लगे सीडब्ल्यूसी के कांटे पर पहुंचे और तौल हुई तो 1.40 क्विंटल की घटतौली सामने आई। इस पर ट्रांसपोर्टरों को शक हुआ तो दोबारा तौल करवाई तो फिर भी घटतौली सामने आई। इससे ट्रांसपोर्टर गुस्से में आ गए और घटतौली का विरोध करते हुए इस पूरे मामले की शिकायत डीएम अभय सिंह से की। साथ ही उन्होंने हंगामा करते हुए ट्रकों को खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सीडब्ल्यूसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत की। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में घटतौली हुई तो इसका दंड किसके सिर पड़ेगा। काफी समय तक मंडी में हंगामा होता रहा। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में कांटे की मरम्मत करवाई गई थी। इसके चलते कुछ खराबी आ गई होगी और उसे दूर करवा दिया जाएगा। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों द्वारा लगाए गए घटतौली के आरोपों को गलत बताया। सीडब्ल्यूसी के मैनेजर दुष्यंत चौहान ने बताया कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में है। ट्रांसपोर्टरों से बातचीत चल रही है। कांटे में तकनीकी खराबी के कारण घटतौली हुई है।