फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रंगदारी न देने पर युवक के घर में घुस किया जानलेवा हमला

रंगदारी न देने पर युवक के घर में घुस किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी न देने पर युवक के घर में घुस किया जानलेवा हमला
रंगदारी न देने पर युवक के घर में घुस किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

बुलंदशहर। सऊदी अरब से घर लौटे युवक ने एक लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी शबनम पत्नी आशिक अली ने बताया कि उसका बेटा कैफुल हसन सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह बीते 24 जनवरी को ही वापस आया। पीड़िता का आरोप है कि जब से उनका पुत्र वापस आया है, तभी से गांव निवासी एक आरोपी युवक उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। न देने पर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ बीते 12 फरवरी की देर रात घर में घुसकर उसके पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक शानू समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed