{"_id":"5ac26e8f4f1c1bcb618b5096","slug":"71522691727-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मी से लूटे कलेक्शन के एक लाख बीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत कर्मी से लूटे कलेक्शन के एक लाख बीस हजार
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत कर्मी से लूटे एक लाख बीस हजार
- बाइक सवार बदमाशाें ने तमंचे के बल पर आतंकित कर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
बाइक सवार बदमाशों ने विद्युत कर्मी से तमंचे के बल पर कलेक्शन के एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रंजीत पुत्र श्याम सिंह ने बताया कि वह खुर्जा रोड स्थित सब स्टेशन नंबर चार पर टीजीटी द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को सिकंदराबाद-जेवर रोड स्थित ग्राम दुल्हैरा में जेई श्री कृष्ण के नेतृत्व में बिल की बकाया वसूली के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी चले गए। वह कैश का हिसाब लगाने के लिए गांव में रुक गया। बैंक की छुट्टी होने के कारण वह हाइडिल कालोनी स्थित डिवीजन पंचम में कैश जमा करने के लिए दोपहर बाद 3.40 पर बाइक से गांव से चला। जैसे ही वह ग्राम जौली के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा तानते हुए कलेक्शन का बैग छीन लिया और ककोड़ की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में कलेक्शन के एक लाख 20 हजार रुपये और रसीद थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि रंजीत की तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।