फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   250 केवीए का ट्रांसफारमर चोरों ने उड़ाया

250 केवीए का ट्रांसफारमर चोरों ने उड़ाया

Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
250 केवीए का ट्रांसफारमर चोरों ने उड़ाया
250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरों ने उड़ाया
विज्ञापन

- कई घरों की बिजली गुल, विभाग को तीन लाख का चूना
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
ईदगाह मार्ग पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोर चुरा ले गए। इससे मार्ग स्थित कॉलोनियों की बत्ती गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने मौके पर जांच की। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

ईदगाह मार्ग पर 250 केवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। शुक्रवार रात किसी समय चोर पहुंचे और ट्रांसफार्मर खोल ले गए। इससे खीरखानी समेत आसपास की कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। सुबह तक जब बिजली नहीं आई तो स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना दी और विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की। इसके बाद विद्युत कर्मी जब बिजली न आने कारण जानने के लिए पहुंचे तो ट्रांसफार्मर गायब मिला। विद्युत कर्मियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ट्रांसफार्मर गायब होने से विद्युत निगम को करीब 3 लाख का नुकसान हुआ है। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना संज्ञान में है। दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed