फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   67 thousand deceived in the name of the mobile tower installation

मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर 67 हजार ठगे

Thu, 02 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 02 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
67 thousand deceived in the name of the mobile tower installation
rupee

विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र में खाली पड़े एक प्लॉट पर मोबाइल टॉवर लगवाने के नाम पर शातिरों ने 67,450 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बतौर कमीशन और दो लाख रुपये की मांग की। दो लाख रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि अनुज अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा और आरके गुप्ता नामक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली देहात के गांव खानपुर निवासी दिनेश पुत्र रविकरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका कोतवाली देहात क्षेत्र में एक प्लॉट है।
विज्ञापन


उसने 17 जनवरी 2017 को एक समाचार पत्र में मोबाइल टॉवर लगवाने वाला विज्ञापन देखा। विज्ञापन में आए नंबर पर कॉल की तो कॉल सुनने वाले ने अपना नाम अनुज अग्रवाल बताया। उसने 1550 रुपये बैंक खाते में रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कराए। इसके बाद गुड़गांव का दूसरा खाता नंबर दिया जिसमें 21,200 रुपये जमा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने 21,200 रुपये भी जमा करा दिए। इसके बाद दिनेश के मोबाइल पर अभिषेक मिश्रा ने कॉल की। उसने मोबाइल टॉवर की एनओसी लेने के नाम पर 44,700 रुपये एक अन्य खाते में जमा कराने के लिए कहा। द कुछ दिन बाद दिनेश के मोबाइल पर आरके गुप्ता नामक व्यक्ति का कॉल आया। कंपनी का अधिकारी बताकर दो लाख रुपये बतौर कमीशन मांगे। इसके बाद तीन बार में 67,450 रुपये डाल चुके दिनेश को ठगी का अहसास हुआ।

बुलंदशहर के दस हजार लोगों का पैसा डूबा
 गोरखधंधे में बुलंदशहर के करीब दस हजार लोगों का पैसा फंस गया है। व्यापारी से लेकर महिलाएं, नौकरीपेशा और कमजोर तबके के लोग भी ऑनलाइन बिजनेस में ठगी का शिकार हुए हैं। बुलंदशहर के डिस्ट्रिक्ट ई मैनेजर पीयूष चौधरी का कहना है कि जिले में करीब 10 हजार से ज्यादा लोग इसी ठगी का शिकार हो चुके हैं।

इसमें बड़ी संख्या में युवा और व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि अनुमान के हिसाब से करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी जिले के लोगों के साथ हो हुई है। पीड़ित पुनीत कुमार, अमित, वरुण, राकेश, राहुल, विवेक आदि ने बताया कि सोशल ट्रेड के मकड़जाल में वह फंसते चले गए। कंपनी के बारे में कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह किया।

पहले थोड़े पैसे लगवाए गए और इसके बाद उन्हें रिटर्न दिया गया। रिटर्न मिलने के बाद उनका और पैसा लगवा दिया गया। ऐसे कर-करके उनके इनवेसटमेंट की रकम बढ़ती चली गई। पीड़ितों ने बताया कि कंपनी पर उनके लाखों रुपये इन्वेस्ट करा दिए।

भवन निर्माण के नाम पर सवा लाख रुपये हड़पे
बुलंदशहर (ब्यूरो)। कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में दो राजमिस्त्री ने भवन निर्माण का ठेका लेने के बाद काम बंद कर दिया। महिला ने एडवांस में दिए रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र की आवास विकास द्वितीय निवासी हरदेवी पत्नी भागीरथ ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2015 में एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट बनवाने के लिए शांतिनगर भूड़ निवासी मदन पुत्र देवी सिंह और अंबा नामक मिस्त्री से 110 रुपये प्रतिवर्ग फुट में मकान बनवाना तय हुआ।

तय करते समय मदन ने निर्माण प्लास्टर और फर्श करने की जिम्मेदारी ली थी। उसने शुरुआत में 50 हजार रुपये एडवांस में लिए थे। कुछ दिन काम करने के बाद 85 हजार और मांगे। कुछ दिन बाद दोनों काम बीच में ही छोड़कर चले गए। पीड़िता ने कहा कि जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।


चौकी व थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद न्यायालय का सहारा लिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मदन पुत्र देवी सिंह और अंबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed