फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गोवंश कटान रोकने पहुंची पुलिस से हाथापाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार

गोवंश कटान रोकने पहुंची पुलिस से हाथापाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
गोवंश कटान रोकने पहुंची पुलिस से हाथापाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार
गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस से हाथापाई, महिला समेत पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में रविवार सुबह गोवंश कटान की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने हाथापाई कर एक आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में पहुंची भारी भरकम पुलिस फोर्स ने मौके से पांच नामजद आरोपियों को दबोच लिया। जबकि आठ नामजद आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि रविवार सुबह किसी व्यक्ति ने 100 नंबर डायल कर धमैड़ा अड्डा स्थित मस्जिद वाली गली में गुलजार के अहाते में गोवंश कटान की सूचना दी थी। इस दौरान डायल 100 पुलिस व एक फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से आरोपी गुलजार, इमरान व रफीक को हिरासत में ले लिया और मौके से गोवंश के अवशेष, कटान के उपकरण भी बरामद किए। लेकिन, इसी दौरान आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर धावा बोल दिया और हाथापाई करते हुए आरोपी गुलजार को चंगुल से छुड़ा लिया। साथ ही पुलिस टीम को मौके से दौड़ा भी दिया। संबंधित पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को मामले की सूचना दी। जिसके बाद भारी भरकम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और एक महिला समेत पांच आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त रफीक पुत्र मुस्तकीम, इमरान पुत्र हसमुद्दीन, अरशद पुत्र रहीसुद्दीन, इमराना पत्नी इमरान व कौशल पुत्र देशराज जाटव निवासीगण धमैड़ा अड्डा के रूप में हुई। जबकि, इसके अलावा अन्य आठ नामजद आरोपी गुलजार, नगीना पत्नी गुलजार, फरीद पुत्र चैमुद्दीन, अमन पुत्र चैमुद्दीन, सत्तार पुत्र सनुआ, जमील पुत्र कबरा, चमन पुत्र शमीम व नवेद मौके से फरार हो गए। नगर कोतवाल ने बताया कि 13 आरोपियों व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, अन्य फरार आरोपियाें की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed