फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
पेड़ पर फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
विज्ञापन

बुलंदशहर। घरेलू कलह में मजदूर युवक ने बीएसए कार्यालय परिसर में एक पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, बीएसए कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बगथारी निवासी चिंटू (25) पुत्र रामवीर बीएसए कार्यालय में अपने पिता के साथ मजदूूरी करता था। बता दें कि बीएसए कार्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों कार्यालय परिसर के बाहरी क्षेत्र में बने एक कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि चिंटू का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देर रात करीब दस बजे दोनों पिता-पुत्र कमरे में सोने के लिए चले गए थे। देर रात करीब 12 बजे रामवीर ने अपने पुत्र चिंटू का शव कमरे के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चिंटू की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जज कंपाउंड चौकी प्रभारी रुस्तम सिंह ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का विवाद सामने आया है। शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed