फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लावारिश हालत में घूमता मिला बच्चा

लावारिश हालत में घूमता मिला बच्चा

Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लावारिश हालत में घूमता मिला बच्चा
लावारिश हालत में घूमता मिला बच्चा
विज्ञापन

ककोड़। बृहस्पतिवार की दोपहर ककोड़ में एक बच्चा लावारिश हालत में घूमता मिला। सूचना पर पुलिस बच्चे को थाना ले आई। पुलिस बच्चे के बताए गए पते के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
एसआई जयवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस को थाना के पास एक आठ साल के बच्चे के लावारिश हालत में घूमने की सूचना मिली। सूचना पर वह बच्चे को थाने ले गए। पूछने पर बच्चे ने अपना नाम शुभान माता का नाम रूबी, मौसी का निशा, गांव का नाम जमालपुर थाना अलीगढ़ बताया। उसने बताया कि वह अलीगढ़ से लोकल ट्रेन में सवार हुआ था। चोला स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर कस्बा ककोड़ पहुंचा। जयवीर सिंह ने बताया कि बच्चे द्वारा बताए गए पते के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विवाहिता को अगवा करने के आरोपी को भेजा जेल
ककोड़। विवाहिता को अगवा करने के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी हैं।
बता दें थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने नौ सितंबर गांव के ही गुड्डू उर्फ प्रेमपाल पुत्र जगपाल, ऋषिपाल पुत्र कुंवरपाल पर आठ सितंबर को उसकी पत्नी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 23 सितंबर को पुलिस ने विवाहिता को झाझर से बरामद कर लिया था। निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि जांच के दौरान जोगेंद्र पुत्र मंगू का नाम भी प्रकाश में आया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed