{"_id":"5cd86514bdec22078e0ab0bf","slug":"41557685524-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसान से हथियार के बल पर बदमाशों ने लूटी बाइक
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बोढ़ा के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर एक किसान से बाइक लूट ली। शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी वीरेंद्र पुत्र पीतांबर ने बताया कि वह किसान है। रविवार को वह किसी काम से बुलंदशहर बाइक से गए थे। शाम करीब पांच बजे वह गांव जिरौली लौट रहे थे। जैस ही वे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बोढ़ा के पास पहुंचे पीछे से आए एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने हथियार के बल पर उससे बाइक लूट ली। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट और हत्या की धमकी दी और भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।