{"_id":"5c855e59bdec2213e9290a93","slug":"41552244313-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमए ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएमए ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में बीते दिनों बोर्ड बैठक खत्म होने के बाद एएमए के कमरे में पहुंच कर एक ठेकेदार द्वारा अभद्रता करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। मामले में एएमए ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत रणमत सिंह ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सात मार्च को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता डीएम अभय सिंह ने की थी। एएमए का आरोप है कि बोर्ड बैठक के बाद वह अपने कार्यालय में चले गए और काम करने लगे थे। इस दौरान कुछ जिपं सदस्य वहां पहुंचे और उनके साथ बजट संबंधित चर्चा चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक जिला पंचायत ठेकेदार जगदेव सिंह एएमए के कमरे में घुस आया और एएमए के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। साथ ही कुछ दस्तावेज भी फाड़ दिए। मामले में एएमए ने ठेकेदार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।