फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   भूसे की बुग्गियों में लगाई आग,एक लाख का नुकसान

भूसे की बुग्गियों में लगाई आग,एक लाख का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
भूसे की बुग्गियों में लगाई आग,एक लाख का नुकसान
भूसे की बुग्गियों में लगाई आग, एक लाख का नुकसान
विज्ञापन

सिकंदराबाद। किसी ने घर के बाहर खड़ी भूसे की बुग्गियों में आग लगा दी। आग से भूसे के साथ बुग्गी भी जल गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर के मोहल्ला रिसालदारान निवासी राशिद पुत्र इकबाल, गुफरान पुत्र इमामुद्दीन ने बताया कि रविवार की देर शाम वह चार बुग्गियों में भूसा भर कर लाए थे। रात में उन्होंने बुग्गियों को घर के बाहर खड़ा कर दिया। किसी ने रात में बुग्गियों में आग लगा दी। आग से बुग्गी और भूसा जलने के कारण उनका करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

तगादा करने पर चाकू से किया वार, नगदी छीनी
सिकंदराबाद। तगादा करने पर आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोपी नगदी भी छीनकर ले गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के सलेमपुर रोड आजाद नगर निवासी गुफरान पुत्र दीन मोहम्मद ने बताया कि वह ट्रक चालक है। सोमवार को वह औद्योगिक क्षेत्र में सचिन ढाबे के पास ट्रक की सर्विस करा रहा था। वहीं दूसरी गाड़ी का चालक भी सर्विस करा रहा था। बताया कि उक्त चालक के साथ उसका भाई आजाद चलता है। आजाद के उस पर तीन हजार रुपये बकाया थे। बताया कि जब उसने अपने भाई आजाद के रुपयों का तगादा किया तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। और उस पर चाकू से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। बताया कि वह उससे नौ हजार रुपये, अन्य कागजात भी लूटकर ले गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed