{"_id":"5c338d33bdec22569d466ee0","slug":"41546882355-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांटने पर छात्र ने साथियों संग अध्यापक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांटने पर छात्र ने साथियों संग अध्यापक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र ने शिक्षक को पीटा, फायरिंग कर भागे
- एसएसपी कार्यालय पहुंचे कालेज के सभी शिक्षक, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कालेज के शिक्षक को छात्र को डांटना महंगा पड़ गया। आरोपी छात्र ने शिक्षक व उनके साथी शिक्षक को कालेज जाते समय रास्ते में रोक कर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से 1500 रुपये नकदी और नकदी लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए। पीड़ित शिक्षक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
अनूपहशहर थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी राशिद अली पुत्र रियासत अली देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक डिग्री कालेज में शिक्षक हैं। बताया कि कालेज में नगर निवासी एक युवक बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। तीन जनवरी को उक्त छात्र कालेज अपनी कार से पहुंचा और कालेज परिसर में ही कार से स्टंटबाजी करते हुए तेज आवाज में गाना बजाने लगा। छात्र की इस हरकत पर पीड़ित शिक्षक ने उसे डांट दिया। पीड़ित ने बताया कि बीते चार जनवरी को वह अपने एक साथी शिक्षक के साथ बाइक से कालेज जा रहे थे। तभी एग्रीकल्चर कार्यालय के पास से खुर्जा रोड की तरफ मुड़ने पर आरोपी छात्र ने अपनी बाइक उनकी बाइक के सामने लगा दी। आरोपी छात्र के साथ 5-6 अन्य युवक भी थे। इसके बाद आरोपी छात्र ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथियों ने रॉड से पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी उसके पास से 1500 रुपये नकदी और सोने की अंगूठी, चेन व घड़ी लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित अध्यापक ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।