{"_id":"5aee0bf34f1c1bc03d8b6d9b","slug":"31525550067-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्लामाबाद में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल
Updated Sun, 06 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामाबाद में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल
खुर्जा। देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच शुरु कर दी है।
शनिवार सुबह गांव इस्लामाबाद निवासी मोहम्मद हसन और वसीम के बीच बिजली का तार डालने को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों में जमकर मारपीट हुई। जिसे देखकर दोनों पक्षों के लोग लाठियां लेकर आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से मोहम्मद हसन, वहीदा, रीना, दूसरे पक्ष से वसीम सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, पुलिस ने जांच शुरू कर कार्रवाई की बात कही है।