{"_id":"57c48ff04f1c1bbf762cb417","slug":"3-youths-were-abducted-student-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अगवा कर 3 युवकों ने किया ‘गैंगरेप’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को अगवा कर 3 युवकों ने किया ‘गैंगरेप’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले छात्रा को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। अब बीए की छात्रा को गनप्वाइंट पर अगवा कर गैंगरेप का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग छात्रा को तीन युवकों ने तमंचे से आतंकित कर नोएडा ले जाकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पुलिस ने अपहरण की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआत में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़ित परिवार को थाने से भगा दिया था। बाद में अफसरों की फटकार के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद गैंगरेप की धारा जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
अगौता के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। रविवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला छात्रा को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गई। छात्रा को वहां पर पहले से ही मौजूद पति संजीव और अमित व मुकेश समेत तीन लोगों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
ये तीनों छात्रा की कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन कार में डालकर ले गए। छात्रा को नोएडा स्थित एक परिचित के मकान पर ले गए। आरोप है कि वहां पर तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने मौका देखकर मकान से भागकर अपनी जान बचाई।
किशोरी ने एक ऑटो चालक की मदद ली और उसके फोन से गाजियाबाद निवासी अपनी बुआ को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंचे और पीड़िता को अपने साथ लेकर आए। सोमवार सुबह पीड़िता अगौता थाने पहुंची तो उसको पुलिस ने डांट कर भगा दिया। बाद में एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर ली।
पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के बजाय अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गैंगरेप की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
शिकारपुर की महिला से गाजियाबाद में गैंगरेप
शिकारपुर (ब्यूरो)। शिकारपुर से अपनी ससुराल दिल्ली जा रही एक महिला से गाजियाबाद में कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया। होश आने पर महिला ने अपने पति को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी। सुबह महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद और बुलंदशहर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने दूसरे क्षेत्र का मामला बताकर पीड़िता को टरका दिया।
बाद में शिकारपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की दिल्ली में ससुराल है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह बस से बुलंदशहर के लिए गई थी। बुलंदशहर में ओवरब्रिज पर नगर निवासी दो युवक मिले।
उनके साथ वह एक कार में बैठ गई। गाजियाबाद में लाल कुंआ पर उतरने के बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे बेहोश हो गई। होश आने पर पता चला कि वह कमरे में बंद थी और एक आरोपी उसके साथ रेप कर रहा था।
पति के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने अमित और पिंटू को नामदज करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एसएचओ शिकारपुर श्यामवीर सिंह ने बताया कि एक आरोपी पीड़िता का दोस्त है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिकारपुर की महिला से गाजियाबाद में गैंगरेप
शिकारपुर (ब्यूरो)। शिकारपुर से अपनी ससुराल दिल्ली जा रही एक महिला से गाजियाबाद में कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया गया। होश आने पर महिला ने अपने पति को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी।
सुबह महिला अपने पति के साथ गाजियाबाद और बुलंदशहर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने दूसरे क्षेत्र का मामला बताकर पीड़िता को टरका दिया। बाद में शिकारपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की दिल्ली में ससुराल है। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह बस से बुलंदशहर के लिए गई थी। बुलंदशहर में ओवरब्रिज पर नगर निवासी दो युवक मिले। उनके साथ वह एक कार में बैठ गई।
गाजियाबाद में लाल कुंआ पर उतरने के बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे बेहोश हो गई। होश आने पर पता चला कि वह कमरे में बंद थी और एक आरोपी उसके साथ रेप कर रहा था।
पति के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने अमित और पिंटू को नामदज करते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, एसएचओ शिकारपुर श्यामवीर सिंह ने बताया कि एक आरोपी पीड़िता का दोस्त है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।