{"_id":"58cac93b4f1c1ba30c32a25a","slug":"24-thousand-withdrawal-of-atm-card-from-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 24 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 24 हजार
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से रुपये निकालने गई महिला का किसी ने धोखे से कार्ड बदल दिया और खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर महिला को जानकारी हुई।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सांवली निवासी गीता पत्नी राजीव ने बताया कि बुधवार की देर शाम वह अपने देवर ललित के साथ हाईवे स्थित पीएनबी के एटीएम से रुपये निकालने के लिए आई थी। एटीएम में कैश नहीं होने के कारण रुपये नहीं निकल सकें।
विज्ञापन
बताया कि एटीएम में पहले से खड़े युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। रात्रि में उसके मोबाइल पर खाते से 24 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। गीता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एटीएम से रुपये निकालने के मामले में रिपोर्ट
एटीएम से रुपये निकालने के मामले में पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई है। गांव चांदपुर निवासी सरदार सिंह पुत्र नारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवहन निगम बुलंदशहर में कार्यरत है। 16 फरवरी को वह ओबीसी से पैसे निकालने गया था।
उसने एटीएम को कई बार मशीन में लगाकर पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन मशीन में 100 व 500 रुपये न होने के चलते वह पैसे नहीं निकाल पाया। मशीन की समय सीमा समाप्त होने के बाद वह लौट गया।
उसके लगभग 10 मिनट बाद उनके मोबाइल पर 22,500 रुपये निकालने का मैसेज आया। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।