फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   रंगदारी वसूलने आ रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,

रंगदारी वसूलने आ रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,

Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी वसूलने आ रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,
फोटो समाचार
विज्ञापन

रंगदारी वसूलने आ रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
सिकंदराबाद। रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर से रंगदारी वसूलने आ रहे बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ भी मौके पर पहुंच गए।
एसआई रामवीर सिंह ने बताया कि काफी दिनों ने फोन से नगर के कायस्थवाड़ा निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर राकेश पुत्र वीरेंद्र पाल से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। राकेश की तहरीर पर कॉलर के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया कि बुधवार रात उन्हें सूचना मिली की रंगदारी मांगने वाला बदमाश सिरोधन रोड के रास्ते सिकंदराबाद आ रहा हैं। सूचना पर वह एसआई रामकुमार, पुलिस टीम के साथ सिरोधन रोड पर चेकिंग करने लगे। रात करीब 10 बजे उन्हें सिरोधन रोड की ओर से एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। रूकने का इशारा करने पर बाइक मोड़कर भागने लगा। इसकी उन्होंने थाना मोबाइल, अन्य मोबाइल पर सूचना दी और भाग रहे बदमाश का पीछा किया। सिरोधन कट की ओर से मोबाइल पुलिस के सामने से आता देख पीछे मुड़कर भागने के प्रयास में बदमाश की बाइक स्लिप होने के कारण वह गिर गया। बताया कि 10.30 बजे पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी कर उसे आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी। उसने पुलिस की चेतावनी की परवाह किए बगैर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्म रक्षा में उनके द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम शिवकुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जुगसाना थाना जहांगीराबाद बताया। सूचना पर फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ विक्रम सिंह भी वहां पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। बताया कि शिवकुमार से एक देशी पिस्टल तीन कारतूस, दो खोके, बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर से रंगदारी मांग रहे शिवकुमार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से हुई तीन राउंड फायरिंग
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश शिवकुमार की ओर से पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की गई। जबकि पुलिस की ओर से एक राउंड फायर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed