फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बहला-फुसलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

बहला-फुसलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बहला-फुसलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म
किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक युवक ने शादी समारोह में शामिल होने गई किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकयत की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत आधार पर नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका परिवार शादी-समारोह में काम करके गुजारा करता है। सोमवार शाम वह परिवार के साथ खुर्जा क्षेत्र के गांव में एक समारोह में शामिल होने गया था। उसके साथ गांव निवासी एक युवक भी गया था। आरोप है कि समारोह के दौरान उक्त युवक ने उसकी सोलह वर्षीय बेटी को रुपये दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर जंगल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद देर रात पीड़िता किसी तरह समारोह स्थल पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की नामजद युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed