फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मरीज को घर आकर देखने से मना करने पर चिकित्सक से मांगी थी रंगदारी

मरीज को घर आकर देखने से मना करने पर चिकित्सक से मांगी थी रंगदारी

Tue, 08 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
मरीज को घर आकर देखने से मना करने पर चिकित्सक से मांगी थी रंगदारी
चिकित्सक से रंगदारी मांगने के पांच आरोपी गिरफ्तार, सरगना फरार
विज्ञापन

- मरीज को घर आकर देखने से मना करने पर दी थी धमकी, घर पर की थी फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
मरीज को घर आकर देखने से मना करने पर चिकित्सक को सबक सिखाने के लिए उससे तीन लाख की रंगदारी मांगी गई थी। चिकित्सक को आतंकित करने के लिए उसके घर पर फायर भी किया था। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने किया। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। हालांकि सरगना अभी फरार है।

नगर के नई बस्ती बंसल सिनेमा के पीछे चौधरीवाड़ा निवासी चिकित्सक मोहम्मद इलियास से बदमाशों ने 10 दिन पूर्व फोन पर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर चिकित्सक के बेटे को स्कूल से उठाने की धमकी दी थी। चिकित्सक को आतंकित करने के लिए एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने उसके घर पर फायर भी किया था। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल संजय पांचाल ने बताया कि जांच के दौरान चौधरीवाड़ा निवासी आरिफ उर्फ तोतला, सलमान, अकरम, रिसालदारान निवासी शोएब, सलेमपुर रोड निवासी आसिफ उर्फ चीनी, छोटे उर्फ छेड़ा का नाम सामने आया था। मंगलवार सुबह उन्होंने मुखबिर की सूचना पर ईदगाह के पास से सलमान, अकरम, शोएब, आसिफ, छोटे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग का सरगना आरिफ फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि बुलाने पर आरिफ की पत्नी को घर आकर देखने से मना करने पर उन्होंने चिकित्सक को सबक सिखाने के लिए शोएब के मोबाइल से उससे रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर आतंकित करने के लिए उसके घर पर फायर भी किया था। घटना की पूरी स्क्रिप्ट आरिफ ने तैयार की थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed