{"_id":"5c7425ecbdec2208d27b2664","slug":"201551115756-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मिनी एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी मिनी एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मिनी एक्सचेंज चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
- नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को ऊपर कोट स्थित घर से दबोचा
- करोड़ों रुपये राजस्व का चूना टेलीकॉम कंपनियों को लगा रहे थे आरोपी
- मुख्य आरोपी इमरान फरार, कई जिलों से जुड़ा है आरोपियों का नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर शाम ऊपर कोट क्षेत्र से मिनी एक्सचेंज/सिम बॉक्स मशीन से इंटरनेशनल कॉल कराने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में सिम, मिनी एक्सचेंज समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरण बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि, फरार मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार देर शाम नगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि नगर के ऊपर कोट मोहल्ला सादात निवासी इमरान व उसका भाई वसीम आदि अपने घर पर मिनी एक्सचेंज चलाकर सऊदी अरब, कुवैत, कश्मीर व पाकिस्तान आदि देशों में लोगों की बात कराते हैं और इस समय अपने घर पर ही मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। जहां से पुलिस ने आरोपी वसीम पुत्र मुख्तार व मोहम्मद आसिफ उर्फ आशू पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी मोहल्ला टंटान ऊपर कोट को दबोच लिया। जबकि, वसीम का भाई और गैंग का सरगना इमरान मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से एक मिनी एक्सचेंज/सिम बॉक्स मशीन, दो लैपटॉप, एक की-बोर्ड, पांच मोबाइल फोन, एक मॉनीटर डेस्कटॉप, एक वीडियो कैमरा, चार इलेक्ट्रानिक लीड/चार्जर, विभिन्न कंपनियों के 125 सिम कार्ड आदि बरामद किए हैं। आरोपी वसीम ने इस दौरान पुलिस पूछताछ में बताया कि मिनी एक्सचेंज के जरिए वीओआईपी कॉल को अनाधिकृत गेटवे से लोकल कॉल में बदलकर विदेशी लोगों की भारतीयों से सस्ती दरों पर बात करा रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि इस तरह की कॉल कराने से टेलीकॉम विभाग के राजस्व को आरोपी अब तक करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं। आरोपियों से बरामद सिमकार्ड उन्होंने विभिन्न व्यक्तियों की आईडी पर खरीदे थे। आरोपी वसीम अंसारी पर मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में वर्ष 2011 में एक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। साथ ही एसपी सिटी ने कहा कि फरार आरोपी इमरान की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विभिन्न जनपदों में फैला है आरोपियों का तार
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उनके तार प्रयागराज, मुरादाबाद, हापुड़ समेत विभिन्न जिलों में फैले हुए हैं। इमरान गैंग का लीडर था। बीच-बीच में आरोपी काम को बंद कर देते थे और फिर से शुरू कर दिया करते थे।