फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ताला तोड़कर दो मकानों से हजारों का माल चोरी

ताला तोड़कर दो मकानों से हजारों का माल चोरी

Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर दो मकानों से हजारों का माल चोरी
ताला तोड़कर दो मकानों से हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

- गांव नेहरूपुर में रात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
- सुबह मिली पीड़ितों को जानकारी, पुलिस में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
नेहरूपुर गांव में दो मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना के दूसरे दिन सुबह जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

शुक्रवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहरूपुर निवासी फूलचंद्र अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। दूसरे कमरे में ताला बंद था। देर रात किसी समय चोर घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे की आलमारी में रखे 7 हजार रुपये, तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोर लेकर भाग गए। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी पिंटू के घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने घर में रखे करीब दो हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो कमरों में रखा सामान बिखरा हुआ देख उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। वारदात से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इससे पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed