फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दिन दहाड़े डबल लूट से थर्रायी पॉटरी नगरी 19-57-44

दिन दहाड़े डबल लूट से थर्रायी पॉटरी नगरी 19-57-44

Sun, 28 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े डबल लूट से थर्रायी पॉटरी नगरी 19-57-44
लूट का विरोध करने पर ठेकेदार को मारी गोली
विज्ञापन

खुर्जा। बाइक सवार बदमाशों ने पहासू रोड पर ठेकेदार से 2.50 लाख रुपये लूट लिए। वहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचे बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल पीड़ित ठेकेदार को अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे के भीतर हुई लूट की दो घटनाओं से पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम, सीओ आदि ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों वारदातों में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहासू रोड पर हुई लूट की घटना के महज एक घंटे बाद ही बदमाशों ने पहासू रोड स्थित देवीधाम कालोनी में लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दे डाला। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रोहिंदा निवासी अलीम पुत्र खलील ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार शाम करीब चार बजे अलीम अपने दोस्त अजय के साथ खुर्जा स्थित पहासू रोड पर बिल्डिंग निर्माण से संबंधित किसी काम से आया था। अलीम के पास थैले में 2.50 लाख रुपये थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और अलीम और अजय को बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने अलीम के हाथ से रुपयों वाला थैला लूट लिया। अलीम ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उनमें से एक बदमाश ने अलीम को गोली मार दी। गोली अलीम की छाती पर लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी क्राइम शहाब रशीद खान, सीओ अरविंद कुमार मिश्र, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। सीओ राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed