{"_id":"56eede594f1c1b973ff14f03","slug":"2-80-lakh-looted-from-accountant-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मुनीम से 2.80 लाख लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मुनीम से 2.80 लाख लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में व्यापारी के मुनीम को अगवा कर बदमाशों ने 2.80 लाख रुपये लूट लिए। व्यापारी ने मुनीम के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मुनीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूर्य नगर निवासी विनय खेतान पुत्र स्व. शिवकुमार खेतान ने पुलिस को बताया कि उनकी मंडी फतह गंज में थोक किराना की दुकान है।
विज्ञापन
दस साल से भगवत पुत्र बुने सिंह निवासी सेमली उनके पास नौकरी करता है। 19 मार्च की दोपहर 1 बजे उसने भगवत को 2.80 लाख का चेक पंजाब नेशनल बैंक से भुनाने के लिए भेजा था। देर शाम तक भगवत नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। देर शाम सूचना मिली कि भगवत बालका के जंगल में था।
विज्ञापन
भगवत ने अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल से सूचना दी थी। भगवत ने विनय को बताया कि जैसे ही वह बैंक से रुपये लेकर निकला तो कुछ बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। फिर 2.80 लाख रुपये लूट लिए। बाद में वह स्कूटी समेत जंगल में फेंककर भाग गए। विनय ने पुलिस को बताया है कि लूटपाट में भगवत की मिलीभगत है।
विज्ञापन