फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   स्याना बवाल: महाब के पूर्व प्रधान ने डाली सरेंडर याचिका

स्याना बवाल: महाब के पूर्व प्रधान ने डाली सरेंडर याचिका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्याना बवाल: महाब के पूर्व प्रधान ने डाली सरेंडर याचिका
स्याना बवाल: महाब के पूर्व प्रधान ने डाली सरेंडर याचिका
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना बवाल में मंगलवार को आरोपी पूर्व प्रधान महाब ने सरेंडर याचिका कोर्ट में दी, लेकिन समय रहते वह सरेंडर नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि जल्द ही पूर्व प्रधान कोर्ट में सरेंडर करेगा। बवाल को 72 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है। दूसरी ओर मामले में अब भी आठ नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी को लेकर हुए हंगामे ने भीषण बवाल का रूप ले लिया था। इसमें तत्कालीन स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में तत्कालीन चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में अब तक 19 नामजद व 19 अज्ञात आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच सके हैं। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देने की बात कह रही है। दूसरी ओर मंगलवार को कांड में आरोपी बनाए गए महाब केे पूर्व प्रधान राजकुमार ने भी सीजेएम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के माध्यम से सरेंडर याचिका दायर की, लेकिन समय रहते वह कोर्ट में पेश नहीं हो सका था। सूत्रों की मानें तो वह जल्द ही कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। दूसरी ओर मामले में पुलिस 72 दिन बाद भी मृतक इंस्पेक्टर की लाइसेंसी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी व पिस्टल की बरामदगी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


पांच सदस्यीय कमेटी का गठन
स्याना बवाल प्रकरण में जेल गए आरोपियों की जमानत खारिज कराने को कोर्ट में प्रभावी पैरवी के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। संयुक्त निदेशक अभियोजन के निर्देशन में यह कमेटी अब तक कई आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज भी करा चुकी है। पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी प्रभाकर चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed