फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   19 million duped in land purchase deal.

नोएडा में जमीन के नाम पर 19 लाख ठगे

Tue, 16 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
19 million duped in land purchase deal.
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से नोएडा में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 19 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने जब रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे चेक दे दिया।
विज्ञापन


वह चेक बैंक में बाउंस हो गया। पीड़ित की तहरीर पर एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मोहल्ला कोठियात निवासी आदिल सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने कुछ माह पहले गांव दरियापुर की जमीन बेची थी।
विज्ञापन


रुपये आने के बाद उसने नोएडा में जमीन खरीदने की इच्छा जताई। इस संबंध में अगौता थाना क्षेत्र के गांव लोहारका निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। उसने आदिल को नोएडा में एक जमीन दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आठ माह पहले एक जमीन का सौदा किया। जमीन के एवज में उसने 19 लाख रुपये प्रॉपर्टी डीलर को दे दिए लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया। जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसने 12 और 7 लाख के दो चेक थमा दिए।


ठगी का अहसास होने पर जब यह बात आरोपी को बताई तो उसने जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित एसपी सिटी राजेश कुमार से मिला। उन्होंने नगर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed