फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अहार में मजदूर की हत्या कर गाड़ी में छोड़ा शव

अहार में मजदूर की हत्या कर गाड़ी में छोड़ा शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अहार में मजदूर की हत्या कर गाड़ी में छोड़ा शव
मजदूर की हत्या कर गाड़ी में छोड़ा शव
विज्ञापन

अहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भट्ठा मजदूर को मालिक से मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि भट्ठा संचालक ने मजदूर का अपहरण कर उसकी हत्या कर शव को एक कार में छोड़ दिया और साथियों संग फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मजदूर की पत्नी की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी सतवीर सिंह पुत्र शेर सिंह पड़ोस के गांव पोटा बादशाहपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के रास्ते में एक कार के अंदर पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतका की पत्नी संतोष देवी ने तहरीर देकर बताया कि सतवीर को भट्ठा संचालक मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा था। बीते दिनों कई बार रुपये मांगने पर आरोपी ने सतवीर के साथ अभद्रता करते हुए हत्या की धमकी दी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह आरोपी मोहर सिंह व उसके पुत्र गजेंद्र सिंह, भूरा व कलुआ गांव आए और सतवीर को जबरन कार में अपहरण कर ले गए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। काफी खोजबीन के बाद भी सतवीर का कोई सुराग नहीं लग सका था। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed