{"_id":"5caa3d04bdec2214130e723f","slug":"181554660612-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार नाना-धेवते को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार नाना-धेवते को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार नाना-धेवते को ट्रक ने रौंदा, मासूम की मौत
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रहे एनएच 91 स्थित गांव दरियापुर के गेट पर रविवार दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार नाना-धेेवते को रौंद दिया। हादसे में मासूम धेवते की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर हालत में वृद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। लेकिन, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊखेड़ा निवासी मसूद की पुत्री का निकाह देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर में हुआ है। रविवार दोपहर को मसूद अपने पांच वर्षीय धेवते अतीब पुत्र गुलरेब को लेकर बाइक से सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दरियापुर गेट से सिकंदराबाद की ओर एनएच 91 पर मुड़ते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मासूम अतीब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके नाना मसूद गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला। गुस्साए ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही बुलंदशहर व सिकंदराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इस दौरान करीब दस मिनट तक वाहनों के चक्के थमे रहे। आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने जाम खुलवा कर यातायात को सुचारु किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।