फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मखैना नहर दुर्घटना: गोद में मासूम का शव देख छलक आईं लोगों की आंखे

मखैना नहर दुर्घटना: गोद में मासूम का शव देख छलक आईं लोगों की आंखे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मखैना नहर दुर्घटना: गोद में मासूम का शव देख छलक आईं लोगों की आंखे

विज्ञापन
मखैना नहर दुर्घटना: गोद में मासूम का शव देख छलक आईं लोगों की आंखें
अनूपशहर। दानपुर चौकी क्षेत्र स्थित मखैना नहर पर हादसा इतना विभत्स था कि राहगीरों और स्थानीय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। कार व उसमें सवार लोगों के शव निकाल लिए गए थे, लेकिन मासूम के शव को ढूंढने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब, मासूम का शव सामने आया तो मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक आए।
दो वर्षीय मासूम गुन्नू अपने पिता सुमित, मां प्राची और अन्य परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने वृंदावन जा रहा था। मासूम को क्या पता था कि मंगलवार सुबह की पहली किरण उसके लिए व उसके माता-पिता के लिए अंतिम सुबह होगी। वह तो मासूम था, इस सफर में कभी अपनी मां तो कभी पिता व अन्य परिजनों की गोद में अठखेलियां करता जा रहा था। यकायक हादसा हुआ और कार में पानी में समा गई। बताया गया कि कार सवारों ने बाहर निकलने की कोशिश की थी। इस दौरान दो-तीन अन्य लोगों के शव कार से बाहर निकल गए। स्थानीय लोग नहर में कूदे और शव बाहर निकाले। साथ ही घायलों को भी बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां मौजूद हर इंसान की आंख तब नम हुई जब एक दो वर्षीय मासूम गुन्नू का शव नहर के बीच में फंसा हुआ था। जैसे ही एक ग्रामीण शव को लेकर बाहर निकला तो हर कोई सहम सा गया। स्थानीय लोगों ने मासूम की छाती दबाकर उसके पेट में भरे पानी को निकालने की कोशिश की, लेकिन सब कोशिशें नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन


अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर लगा जाम
नहर पर हादसे की सूचना के बाद कुछ ही देर में आस पड़ोस के ग्रामीण व स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोग नहर से शव व घायलों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान अनूपशहर-अलीगढ़ मार्ग पर लंबा जाम लग गया जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मची चीख पुकार
पांच लोगों की मौत के बाद मंगलवार को उनके शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी पीएम हाउस पहुंचे। जहां उनके शव देखकर महिलाओं का करूण रुदन थमने का नाम नहीं ले रहा था। वहीं, अस्पताल में इलाज को आए लोगों में भी चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed