फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एसआईटी को मिली प्रशांत नट की 12 घंटे की कस्टडी रिमांड

एसआईटी को मिली प्रशांत नट की 12 घंटे की कस्टडी रिमांड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
एसआईटी को मिली प्रशांत नट की 12 घंटे की कस्टडी रिमांड
एसआईटी को मिली प्रशांत नट की 12 घंटे की कस्टडी रिमांड
विज्ञापन

- सुनवाई के बाद मंगलवार शाम हुआ फैसला, इंस्पेक्टर को गोली मारने का है आरोप
- कोतवाल की पिस्टल और मोबाइल का अब तक सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण में मंगलवार को न्यायाधीश ने एसआईटी की अर्जी पर सुनवाई की। साथ ही इंस्पेक्टर को गोली मारने वाले आरोपी प्रशांत नट की पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी दे दी है। एसआईटी आरोपी से इंस्पेक्टर की पिस्टल और मोबाइल बरामद करने की पूरी कोशिश करेगी।
बीते तीन दिसंबर को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर हुए बवाल में तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह व चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी प्रशांत पर इंस्पेक्टर को गोली मारने और कलुआ पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप लगाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कलुआ से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद कर ली थी। लेकिन, आरोपी प्रशांत से पुलिस पिस्टल बरामद नहीं कर सकी है। बीते दिनों एसआईटी ने प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। मंगलवार को न्यायाधीश ने सुनवाई की और 12 घंटे की कस्टडी रिमांड की मंजूरी दे दी है। आरोपी प्रशांत बुधवार सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पुलिस की कस्टडी में रहेगा। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशांत नट की 12 घंटे की रिमांड मिली है। बुधवार को प्रशांत को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर पिस्टल व मोबाइल बरामदगी की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन


10 नामजदों की तलाश में दबिश
- अब तक शिखर अग्रवाल समेत कुल 10 नामजद आरोपी पकड़ से दूर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। स्याना बवाल प्रकरण के 37 दिन बाद भी पुलिस 10 नामजद आरोपियों को नहीं दबोच सकी है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर हैं। भाजयुमो नेता शिखर अग्रवाल को गिरफ्तार करना भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन दिसंबर को स्याना कोतवाली की चिंगरावठी चौकी पर गांव महाब में मिले गोवंशों के अवशेष के बाद बवाल हो गया था। मामले में पुलिस ने 27 नामजद समेत 50-60 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कुछ आरोपियों के घरों के बाहर कुर्की के नोटिस भी चस्पा किए थे। पुलिस मामले में अब तक गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के माध्यम से 35 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इंस्पेक्टर की हत्या का खुलासा भी कर दिया गया है। साथ ही पुलिस 16 नामजद को जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ आरोपियों के खिलाफ जानकारी मिली है। उनकी तलाश में टीम दबिश के लिए गई हुई हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed