{"_id":"5aa974e54f1c1bc0078b5454","slug":"171521054949-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर निजी कंपनी कर्मी से एक लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर निजी कंपनी कर्मी से एक लाख लूटे
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर निजी कंपनी कर्मी से एक लाख लूटे
खुर्जा। हाईवे स्थित गांव मामन के पास बुधवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर निजी कंपनी कर्मी से एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और देकर धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बुंलदशहर के मोहल्ला टांडा निवासी मनोज कुमार पुत्र भानुप्रताप काफी दिनों से पी एंड जी कंपनी में कार्यरत है। मनोज बुधवार शाम बाइक से एक लाख रुपये की पेमेंट लेेकर बुंलदशहर लौट रहा था। तभी हाईवे पर गांव मामन के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट और धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद देहात पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ देहात ज्ञान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।