{"_id":"59b821264f1c1bef7f8b6648","slug":"171505239334-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली लगने से बाइक सवार युवक घायल
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार को मारी गोली, घायल
-पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, रंजिशन गोली मामले का लगाया आरोप
- पुलिस को नहीं मिली घटना की तहरीर, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। नगर के खत्रीवाड़ा में सोमवार देर शाम कुछ युवकों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने रंजिश में गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी राहुल (18) ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसका नगर के खत्रीवाडा के युवकों से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर वह उससे रंजिश रखने लगे। उसने बताया कि सोमवार देर शाम वह खत्रीवाडा होते हुए बाइक से गांव जा रहा था। उक्त युवकों ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने राहुल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।