फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   शट डाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत

शट डाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शट डाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
शट डाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदा लाइनमैन की मौत
चोला/ककोड़। शट डाउन लेने के बाद भी हाईटेंशन लाइन में दौड़े करंट ने संविदा लाइनमैन की जान ले ली। गुस्साएं परिजनों, ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, आलाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर लाइनमैन के शव को लाइन से नहीं उतरने दिया। देर शाम तक लाइनमैन का शव लाइन से लटका रहा।

सतेंद्र (24) पुत्र स्वर्गीय किरनपाल सिंह सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बुटैना में अपनी बहन के यहां पर रहता था। वह खुर्जा रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र नंबर चार में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे वह शट डाउन लेकर निठारी क्षेत्र में किसान चंद्रपाल पुत्र हरचंद के खेत में हाईटेंशन लाइन का जंफर जोड़ने के लिए गया था। बताया कि जैसे ही सतेंद्र जंफर को जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा तो अचानक लाइन में करंट में दौड़ गया। और करंट की चपेट में आने से वह लाइन पर चिपक गया। करंट से सतेंद्र का शरीर पूरी तरह से जल गया। जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने डीएम को मौके के मौके पर आने के बाद ही शव को लाइन से उतारने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर जमा भीड़ के उग्र रूप को देखते हुए लाइनमैन के शव को लाइन से उतारने की हिम्मत नहीं जुआ पाई। शाम सात बजे तक शव लाइन से लटका रहा। जेई कृष्णकांत ने बताया कि घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मृतक के परिजनों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed