फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर में घुसकर युवती से की दुष्कर्म की कोशिश

घर में घुसकर युवती से की दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से की दुष्कर्म की कोशिश
घर में घुसकर युवती से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

- विरोध करने पर युवती को आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित घर में घुसकर युवक ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

सोमवार शाम को एक गांव निवासी युवती घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक पहुंचा और घर में घुस गया। युवती को अकेला देख कर युवक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े । लोगों को आता देख पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया। पीड़िता ने परिजनों के पहुंचने पर उन्हें आपबीती बताई। उन्होंने जब आरोपी युवक के घर शिकायत की तो उन लोगों ने पीड़िता के परिजनों को भगा दिया। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed