फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Woman commits suicide by hanging herself at home.

Palwal News: दिमागी बीमारी से परेशान महिला ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by hanging herself at home.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। क्षेत्र के गांव रोनपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला समानुर ने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। दोपहर को जब परिवार का छोटा बच्चा स्कूल से घर लौटा, तब इस दुखद घटना का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका समानुर पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। उसकी दिमागी हालत ठीक न होने के कारण वह अक्सर बिना बताए कहीं भी निकल जाया करती थी। शनिवार को युवती के माता-पिता काम के सिलसिले में राजस्थान के टपूकड़ा गए हुए थे। सुरक्षा के लिहाज से परिजन जाने से पहले उसे घर में बांधकर गए थे।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 2 बजे जब अकबर की दूसरी पत्नी का बच्चा स्कूल से पढ़कर वापस घर पहुंचा तो उसने समानुर को फंदे पर लटके देखा। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत मामले की सूचना स्थानीय नगीना थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि समानुर की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व किशनगढ़ के पास स्थित गांव ओधरा में हुई थी। हालांकि, दिमागी हालत सही न रहने के कारण वह शादी के कुछ समय बाद ही वापस अपने मायके रोनपुर आकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि पिता अकबर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी और समानुर पहली पत्नी की बेटी थी।

रात में हुआ अंतिम संस्कार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया नागरिक अस्पताल मंडीखेड़ा भेजा। शाम करीब 7 बजे अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम संपन्न हुआ। इसके बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां देर रात लगभग 12 बजे गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।


मामले में जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव को सुरक्षित अस्पताल पोस्मार्टम के लिय भेजा गया। पोस्मार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed