फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gym owner and family attacked due to enmity

Palwal News: रंजिश में जिम संचालक और परिवार पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gym owner and family attacked due to enmity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते जिम संचालक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने रास्ते में गाड़ियां अड़ाकर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला किया तथा उनकी कार में तोड़फोड़ की। जाते समय आरोपितों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सोल्डा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती-बाड़ी के साथ गांव के अड्डे पर जिम चलाता है। 21 अगस्त को वह अपने भाई और पिता के साथ पलवल से गांव लौट रहा था। पेट्रोल पंप से आगे पहुंचते ही राजा, हर्ष, वीवा, योगेश और उनके 5-6 साथियों ने स्विफ्ट और थार गाड़ियों से उनकी कार का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपितों ने कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर कार क्षतिग्रस्त कर दी और तीनों के साथ मारपीट की। विनोद के अनुसार, दो दिन पहले भी आरोपित जिम पर आकर झगड़ा कर चुके थे। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। थाना प्रभारी श्री भगवान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article