{"_id":"5d1ceced8ebc3e3cb373650b","slug":"156217672611-bulandshahr-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन युवक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंगा स्नान के दौरान डूबे तीन युवक, एक की मौत
विज्ञापन

डिबाई। कर्णवास गंगा घाट पर बुधवार दोपहर तीन युवक स्नान के दौरान गहरे जल में चले जाने से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों व लोगों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया। जबकि एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि, तीसरे युवक की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला सराय कुंदन निवासी युवा वर्ग के लोग प्रत्येक वर्ष कर्णवास गंगा घाट पर भंडारे का आयोजन करते हैं। प्रसाद अधिक से अधिक लोगों को वितरित किया जा सके, इसलिए बुधवार का दिन यानि बाजार बंदी का दिन चुना गया था। दो बस और दर्जनों दोपहिया वाहनों से सैकड़ों लोग बुधवार को कर्णवास गंगा घाट पर पहुंचे थे। भंडारे का आयोजन खुर्जा वाली धर्मशाला में किया जा रहा था। इस दौरान डिबाई के मोहल्ला हंसियागंज निवासी भोला(18) पुत्र हेमंत, अरुण(22) पुत्र भागेश्वर व अजय पुत्र महेश चंद्र गंगा स्नान के दौरान गहरे जल में जाने से डूबने लगे। शोर शराबा होने पर स्थानीय लोगों व गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान युवक भोला को बाहर निकाल लिया गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक अरुण का शव बरामद कर लिया। वहीं, लापता युवक अजय की तलाश जारी है। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह व थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि करीब 12 गोताखोरों व नाविकों को रेस्क्यू अभियान में लगाया गया है। जल्द ही अजय का भी पता लगा लिया जाएगा।