{"_id":"5d1b9a938ebc3e3c8c3f688a","slug":"15620901098-bulandshahr-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, पति दहेज की मांग पूरी न होने पर कराना चाहता है वेश्यावृति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साहब, पति दहेज की मांग पूरी न होने पर कराना चाहता है वेश्यावृति
विज्ञापन
साहब, पति दहेज की मांग पूरी न होने पर कराना चाहता है वेश्यावृत्ति
बुलंदशहर। नगर के भूड़ क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर वेश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2009 में उसका निकाह अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक व नगदी की मांग करने लगे थे। इस दौरान पीड़िता ने एक पुत्र को भी जन्म दिया। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन इसके बावजूद अपनी मांगों पर डटे रहे। गत वर्ष पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ गुलावठी थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद आरोपी पति व अन्य ससुरालीजन समझौता कर उसे अपने साथ ले गए थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पति घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण पीड़िता पर वेश्यावृत्ति करने का दबाव बना रहा है। साथ ही बीते दिनों आरोपी पति, जेठ व जेठानी ने मांग पूरी न होने पर पीड़िता पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जलाने की कोशिश की। लेकिन, अन्य लोगों के आने पर पीड़िता बच गई। वहीं, अब पीड़िता ने मामले में एसएसपी को पत्र भेजकर मामले की जांच महिला थाने से कराने की मांग की है।