फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   प्रतीक हत्याकांड

प्रतीक हत्याकांड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीक हत्याकांड : एक और हत्यारोपी गौरव गिरफ्तार
विज्ञापन


गुलावठी । स्थानीय मोहल्ला रामनगर निवासी प्रतीक (23) पुत्र दीपक की हत्या के आरोप में तीसरे आरोपी गौरव शर्मा निवासी ग्राम सिरौधन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भड़ाना के अनुसार गौरव का नाम जांच के बाद प्रकाश में आया था। उसे स्थानीय रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व प्रतीक की हत्या के दो अन्य आरोपियों नीतू पत्नी युद्धवीर सिंह एवं नीतू के पुत्र नितिन बाटा निवासी ग्राम सिरौधन को गिरफ्तार कर लिया गया था। नितिन से पिस्टल व कारतूस तथा बाइक भी बरामद की गई थी।

बता दें कि प्रतीक की हत्या 22 जून की रात को उसके घर के निकट ही गोली मारकर की गई थी। हत्या से कुछ घंटे पूर्व ही प्रतीक की सगाई सम्पन्न हुई थी तथा 23 जून को उसकी बारात जानी थी। मृतक के पिता दीपक ने नीतू, नितिन के अलावा दो अज्ञात के विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed