फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंट कर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन


औरंगाबाद। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मामले में पीड़ित मायके पक्ष ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर देकर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के जनपद सोनीपत के गांव दातोली निवासी शिवचरन गिरि ने आठ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री पिंकी की शादी औरंगाबाद निवासी युवक मोहित गिरि के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान दहेज से पति और उसके परिजन संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के रुप में विवाहिता से पति और ससुरालीजन स्विफ्ट डिजायर कार की मांग करने लगे। कार की मांग को लेकर विवाहिता के साथ ससुरालियों ने उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति और अन्य ससुरालीजनों ने विवाहिता का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। मृतका के पिता ने पति मोहित समेत सात आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि मृतक विवाहिता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed