फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पत्नी के अवैध संबंधो से तंग आकर पति ने लगाया फंदा, मौत

पत्नी के अवैध संबंधो से तंग आकर पति ने लगाया फंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन


अनूपशहर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पत्नी के अवैध संबंधों से आजिज होकर सोमवार देर रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी पत्नि व गांव निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई की पत्नी का गांव निवासी युवक सुरजीत के साथ अवैध संबंध था। जिसका उसका भाई विरोध करता था। आरोप है कि गत अगस्त 2018 को भाई की पत्नी गांव निवासी युवक सुरजीत के साथ चली गई थी और गाजियाबाद में उसके साथ दो तीन दिन रहने के बाद वापस आ गई थी। पीड़ित परिजनों ने लोक लाज के डर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन, अब भी भाई की पत्नी और आरोपी सुरजीत का मिलना जारी था। जिस कारण उसका भाई तनाव में रहता था। उसने बताया कि सोमवार देर रात उसके भाई ने आरोपियों के उत्पीड़न से तंग आकर फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed