फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   डबल मर्डर: सात दिन बाद भी फरार अन्य आरोपियों का नहीं लगा सुराग

डबल मर्डर: सात दिन बाद भी फरार अन्य आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर: सात दिन बाद भी फरार अन्य आरोपियों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
7 दिन बाद भी फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर-नयागांव में बीते दिनों छेड़छाड़ के विरोध में एक परिवार के लोगों पर आरोपियों ने कार चढ़ा दी थी। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और एक युवक व उसका मौसेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस मामले में अभी तक केवल एक नामजद आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी है। जबकि, अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गत 24 जून की देर रात घर के बाहर एक परिवार की महिलाएं, युवती व अन्य परिजन खड़े थे। आरोप था कि इस दौरान गांव निवासी युवक वहां पहुंचा और एक युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी परिजनों को भुगत लेने की धमकी देकर चला गया था। कुछ देर बाद आरोपी कार में अपने साथियाें संग आया और परिवार के लोगों पर कार चढ़ा दी। इसमें जेठानी और देवरानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां अब भी दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी नकुल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जबकि, परिजनों का आरोप था कि कार में चार-पांच अन्य युवक भी सवार थे। मामले में पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी नकुल ने एक ही युवक के साथ होने की जानकारी दी थी। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। नगर कोतवाल नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed