फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर किया जानलेवा हमला

घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर किया जानलेवा हमला
घरेलू विवाद में पुत्र ने पिता पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन



बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में बेटे ने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। भाई ने ही आरोपी भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी मुमताज पुत्र अब्दुल करीम ने तहरीर देकर बताया कि गत 28 जून को उसका पिता व अन्य परिजन घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान वादी का भाई कफील पुत्र अब्दुल करीम व उसकी पत्नी समा उर्फ शीतल घर में आ गए। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों व उसके भाई कफील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कफील व उसकी पत्नी समा ने पिता अब्दुल करीम पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से हत्या की धमकी देकर भाग निकला। जिसके बाद वादी के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed