फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   किसान से मारपीट कर लूटे 50 हजार रुपये, एक दबोचा

किसान से मारपीट कर लूटे 50 हजार रुपये, एक दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
किसान से मारपीट कर लूटे 50 हजार रुपये, एक दबोचा
किसान से मारपीट कर 50 हजार लूटे, एक पकड़ाया
विज्ञापन


अहमदगढ़ । थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर स्यावली के निकट शुक्रवार दोपहर तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किसान को ओवरटेक कर रोक लिया। साथ ही उसके साथ मारपीट करते हुए आरोपी 50 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि, दूसरा आरोपी मौके से बाइक व रुपये लेकर भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव खाखुड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र गजेंद्र सिंह खेती बाड़ी कर अपना व परिवार का पालन पोषण करते हैं। शुक्रवार को वह एक मित्र की बाइक लेकर अहमदगढ़ आए थे। जहां उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि जब वह गांव रहमापुर के निकट पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही आरोपी पीड़ित से 50 हजार रुपये लूट कर भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि, दूसरा मौके से रुपये व बाइक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसकी शिनाख्त प्रदीप पुत्र गणेशी लाल निवासी गांव बिकूपुर थाना छतारी के रुप में हुई। जबकि उसके फरार साथी की शिनाख्त राजीव निवासी दानगढ़ थाना छतारी के रुप में हुई है। सीओ शिकारपुर मनीष यादव ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed