फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   तीन घंटे तक नेशनल हाईवे 91 पर थमे रहे वाहनों के पहिए

तीन घंटे तक नेशनल हाईवे 91 पर थमे रहे वाहनों के पहिए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे तक नेशनल हाईवे 91 पर थमे रहे वाहनों के पहिए

विज्ञापन

पुलिस की ढील पर फूटा लोगों का गुस्सा, तीन घंटे हाइवे जाम

बुलंदशहर। सोमवार की रात 10.30 बजे हुई वारदात के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सुस्ती बरती। आरोप है कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट भी सड़क दुघर्टना की धाराओं मेें दर्ज कर ली। इससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को हाइवे 91 जाम कर दिया। तीन घंटे तक गुस्साए लोग नारेबाजी कर हाइवे पर कब्जा किए रहे। इससे लंबा जाम लग गया और लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। घटना के नौ घंटे बाद पुलिस ने दूसरी तहरीर ली और एफआईआर हत्या, अपरहण के प्रयास, छेड़खानी आदि की धाराओं में दर्ज की।
कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नयागांव में सोमवार की रात हुई वारदात से दहशत पसर गई। करीब साढ़े दस बजे ही इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को मिल गई थी। घटना के बाद दोनों महिलाओं और दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सोमवार की रात में ही 12.36 बजे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क दुघर्टना के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। घटना के करीब छह घंटे बाद रात में ही दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए जबकि दो गंभीर घायलों को दिल्ली रेफर कर दिया गया। जैसे ही महिलाओं के शव गांव में लाए गए तो वहां कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव हाइवे पर रख जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि घर की एक युवती के साथ छेड़छाड़ और उसे अगवा करने का विरोध करने पर कार चढ़ाकर दो महिलाओें की हत्या की गई है। इनका कहना था कि पुलिस ने सही धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया है। इस दौरान परिजन व ग्रामीण आला अफसरों को बुलाने की मांग पर डट गए। आनन-फानन में एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। लेकिन, परिजन व ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे। हंगामा बढ़ता हुआ देख देहात कोतवाली, नगर कोतवाली, सलेमपुर थाना, खुर्जा देहात आदि थानों का भारी भरकम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया उसके बाद ही वह सड़क से हटे। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह करीब नौ बजे परिजनों ने एक अन्य तहरीर दी जिसके बाद मुकदमा धारा 307, 302, 354, 323 और एससीएसटी एक्ट में तरमीम कर दिया गया। इसी के बाद लोग हाइवे से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क पर्र इंट-पत्थर और बुग्गी रख कर लगाया जाम

बुलंदशहर। एसएसपी एन. कोलांचि ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे डायल 100 पर सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। मामले में देर रात ही एक मृतक महिला के पुत्र ने तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया था कि घर के बाहर उसकी ताई, तहेरा भ्राई, मौसेरा भाई और मां बातें कर रहे थे। इस दौरान बुलंदशहर की ओर से एक कार सवार तेज रफ्तार से कार लेकर आया और उसके परिजनों को रौंद दिया। हादसे में वादी की मां व ताई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका तहेरा व मौसेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर देर रात करीब 12.36 बजे मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, मंगलवार सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। शव परिजनों को सौंपने के बाद अचानक माहौल बिगड़ा और परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया एसएसपी ने बताया सुबह करीब पौने नौ बजे मृतकों के परिजनों की ओर से एक तहरीर दी गई। जिसमें बताया गया कि गांव निवासी युवक नकुल देर रात पीड़ित पक्ष के घर के बाहर पहुंचा। इस दौरान आरोपी एक युवती से छेड़छाड़ करते हुए उसे अपनी कार में खींचने की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कार परिजनों पर चढ़ा दी और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि धारा 307, 302, 354, 323 और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed