फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   मासूम को पेड़ पर लटका कर पीटा, गंभीर

मासूम को पेड़ पर लटका कर पीटा, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मासूम को पेड़ पर लटका कर पीटा, गंभीर
मासूम को पेड़ पर लटका कर पीटा, गंभीर
विज्ञापन


डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव में क्रिकेट बॉल के खेत में पहुंचने पर दस वर्षीय मासूम को पेड़ पर लटका कर पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरकलां निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका दस वर्षीय पुत्र अयान मंगलवार देर शाम बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान क्रिकेट बाल एक खेत में चली गई। आरोप है कि जब बच्चा खेत में बॉल लेने पहुंचा तो खेत मालिक के दो पुत्रों ने बच्चे को रस्सी से बांध कर पेड़ पर लटका दिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों के द्वारा की गई पिटाई से मासूम को काफी चोट आई है। घटना के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, इसके बाद मासूम को सीएचसी ले जाया गया। जहां से एक्सरे आदि जांच के लिए गंभीर हालत में उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed