{"_id":"5d029091bdec226de040b9f9","slug":"15604491591811-bulandshahr-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 दिन बाद भी अपहृत किशोरी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
11 दिन बाद भी अपहृत किशोरी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी के अपहरण मामले में एसएसपी से लगाई गुहार
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव से अपने ननिहाल आई किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस अभी तक कोई खास कार्रवाई नहीं कर सकी है। रिपोर्ट दर्ज हुए 11 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक न किशोरी बरामद हो सकी है और न ही नामजद आरोपियों का कोई सुराग लग सका है।
स्याना थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता बृहस्पतिवार को अन्य परिजनों संग एसएसपी दफ्तर पहुंचा। जहां उसने एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बीते दिनों देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में अपनी ननिहाल में आई हुई थी। जहां से वह बीते दो जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। बाद में पीड़ित को जानकारी हुई थी कि स्याना थाना क्षेत्र के ही एक मोहल्ला निवासी हरेंद्र व उसके दो साथी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। आरोप है कि घटना को 11 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो उसकी पुत्री को बरामद कर सकी है और न ही आरोपी का कोई सुराग लग सका है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।