{"_id":"5d029084bdec226db4183f2c","slug":"156044914620-bulandshahr-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के ऊपर कैरोसीन उड़ेलकर लगाई आग, गम्भीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी के ऊपर कैरोसीन उड़ेलकर लगाई आग, गम्भीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के ऊपर कैरोसीन उड़ेलकर लगाई आग, गम्भीर
शिकारपुर । सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिसमें वह झुलस कर घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला के भाई ने बहनोई के खिलाफ थाना सलेमपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुरुवार की सुबह सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर में अशर्फी और उसके पति पवन में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो झगड़े में बदल गई। नाराज पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगने से महिला चेहरे पर झुलस गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि महिला के भाई सुनील निवासी शिकारपुर की तहरीर पर पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।